Mon. May 25th, 2026

देहरादून से चंडीगढ़ के बीच यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर, आज से चलेगी देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस

देहरादून। देहरादून से चंडीगढ़ के बीच यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस आज यानी बुधवार से देहरादून से आना जाना करेगी। अब यह ट्रेन चंडीगढ़ होते हुए चलेगी। देहरादून रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि इस ट्रेन के देहरादून पहुंचने के समय में बदलाव हुआ है। पहले यह ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे दून पहुंचती थी, मगर अब 45 मिनट पहले सुबह 9:45 बजे पहुंचेगी। वहीं, देहरादून से ट्रेन की रवानगी का समय पूर्व की तरह शाम सात बजकर पांच मिनट ही रहेगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन के रूट में चंडीगढ़ को भी शामिल किया गया है। बताया कि पहले यह ट्रेन 13 कोच से चलती थी। अब ट्रेन में 18 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *