पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा- सरकार संकल्प के बजाय कानून बनाए
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में पारित संकल्पों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार की वापसी की संभावना न के बराबर हो, उसे संकल्प के स्थान पर विधानसभा सत्र बुलाकर कानून बनाने की पहल करनी चाहिए।
एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि संकल्प के स्थान पर कानून बनने पर आने वाली सरकार के लिए उसका पालन करना बाध्यकारी हो जाता। उन्होंने 22 हजार ख़ाली पदों को भरने की चुनौती देते हुए कहा कि सरकार अपने छह-सात महीने के कार्यकाल में 2200 पद भी भर ले तो वह धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के पास अभी तक मात्र दो हजार पदों के प्रस्ताव पहुंचे हैं। ऐसे में 22 हजार पद करने का सरकार का दाव बेमायने है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के पास इतनी परिक्षाएं कराने की क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा कि समय व्यतीत कर रही सरकार मात्र चुनाव नजदीक देखकर जनता को गुमराह कर रही है
