माकन से मिले MLA मेवाराम जैन:बाड़मेर लौटकर बोले- मैं मंत्री बनने की रेस में नहीं, लेकिन मंत्रिमंडल में जिले को और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए
राजस्थान के सियासी घमासान के बीच बाड़मेर के तीन विधायकों ने दिल्ली में राजस्थान प्रभारी अजय माकन से और जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद मंगलवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन बाड़मेर लौटें। मेवाराम जैन ने कहा कि मैं मंत्री बनने की रेस में नहीं हूं, लेकिन मैं यह जरूर चाहता हूं कि बाड़मेर जिले को मंत्रिमंडल में और ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
विधायक मेवाराज जैन ने इशारों ही इशारों में कहा कि बाड़मेर जिले को मंत्रिमंडल में और ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इससे यह जाहिर होता है कि विधायक मेवाराम जैन, अमीन खान और मदन प्रजापत मिलकर किसी एक को मंत्री बनाने के लिए लाबिग करने ही दिल्ली गए थे। अब इनका दिल्ली जाना कितना कामयाब होता है यह तो आगामी दिनों में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में देखने को मिल जाएगा।
विधायक मेवाराम जैन के के मुताबिक मैने, शिव विधायक अमीन खान, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत तीनों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और दिल्ली में अजय माकन से कई मुद्दों पर मुलाकात की है। विधायक बोले काफी समय हो गया था कोरोना की वजह से राजस्थान प्रभारी से मुलाकात नहीं हुई थी इसलिए मिलने चले गए। राजस्थान के प्रभारी अजय माकन से अपने शिष्टाचार के तौर पर मुलाकात की है। विधायक ने कहा कि पार्टी राजस्थान में कैसे मजबूत हो इन सब मुद्दों पर जरूर बातचीत हुई हैं।
विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि बाड़मेर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष की घोषणा जल्द हो जाएगी। विधायक मेवाराम जैन से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल पूछा तो जैन खुलकर बोलने से बचते दिखे। जैन ने कहा कि बजट घोषणा को लेकर मंत्री और अधिकारियों से मुलाकात की और बजट में बाड़मेर विधानसभा में जो घोषणा हुई उसमें तेजी कैसे आये इसको लेकर चर्चा की।
गौरतलब है कि बाड़मेर विधानसभा सीट से मेवाराम जैन लगातार तीसरी बार विधायक बने है। विधायक बनने के साथ-साथ लगातार तीन बार नगर परिषद और जिला ्प्रमुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
