मौसम अपडेट:पारा 40डिग्री से नीचे फिर भी उमस निकाल रही पसीने, अधिकतम पारा 39.6 एवं न्यूनतम 30.8 डिग्री पहुंचा
शहर में उमस भरी गर्मी का प्रकोप चरम पर है। इस कारण लोग पसीने से तरबतर होते रहे। जोधपुर का अधिकतम पारा मंगलवार को भले ही 40 डिग्री से नीचे रहा, लेकिन उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। शहर का अधिकतम पारा मंगलवार को 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी इससे सिर्फ 9 डिग्री कम, 30.8 डिग्री पहुंच गया है।
यानी गर्मी से ना तो दिन में राहत मिल रही है और ना ही रात को। इधर 1-2 दिन तक बारिश के भी आसार नहीं नजर आ रहे हैं। भयंकर तपिश के कारण दोपहर में तो शहर की सड़कों पर भी आवाजाही काफी कम दिखी। उमस भरी गर्मी होने के कारण घरों में कूलर भी निष्प्रभावी रहे। इनके कारण चिपचिपाहट होने से भी लोग परेशान रहे। अब लोगों को जल्द से जल्द बारिश होने की उम्मीद है।
