Tue. Sep 22nd, 2026

आज से सक्रिय हाेगा मानसून:भीलवाड़ा में शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 37.8 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया

प्रदेश में शनिवार से फिर से आानसून सक्रिय हाेगा। भीलवाड़ा में शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 37.8 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 58 व शाम काे 43 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं एक दिन पहले शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम विभाग जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसूनी हवाएं शुक्रवार से प्रदेश के कुछ भागों में स्थापित होने लगी है। पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर शुक्रवार काे व शनिवार काे अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी।

10 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर उदयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने तथा सक्रिय होने की संभावना है।10-11 जुलाई को उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में व 12 जुलाई को जयपुर, भरतपुर संभाग में कंही-कंही भारी बारिश होने की संभावना है। बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व चूरू जिलों में कंही-कंही आँधी-बारिश का दौर शुरू होगा व 11 से 13 जुलाई के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है। 12 से 13 जुलाई के दौरान ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed