Thu. Apr 23rd, 2026

एयर कनेक्टिविटी बढ़ी:अब मॉर्निग फ्लाइट भी, भोपाल से मुंबई के लिए 16 से हो जाएंगी तीन फ्लाइट्स

राजाभोज एयरपोर्ट से 16 जुलाई से इंडिगो की मुंबई के लिए मार्निंग फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इस फ्लाइट के शुरू हो जाने के बाद भोपाल से मुंबई के लिए फ्लाइट्स की संख्या दो से बढ़कर तीन हो जाएगी। वर्तमान में इंडिगो की ईवनिंग के समय और एअर इंडिया की नाइट फ्लाइट का संचालन राजा भोज एयरपोर्ट से किया जा रहा है।

16 जुलाई से इंडिगो की (6ई-826) भोपाल-मुंबई सुबह 8:30 उड़ान भरेगी, जो सुबह 10 बजे मुंबई पहुंचेगी। किराया 3114 रुपए रहेगा। वर्तमान में इंडिगो की ही ईवनिंग के समय शाम 5:15 बजे भोपाल से मुंबई के लिए फ्लाइट नंबर 6ई-983 रवाना होती है, जो 6:45 बजे मुंबई पहुंचती है। इसके अलावा एअर इंडिया की एआई-632 भोपाल-मुंबई फ्लाइट रात में 9:50 बजे भोपाल से रवाना होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *