Mon. Sep 21st, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज अपने तो दिवसीय दिल्ली दौरे लौट रहे हैं , भाजपा की बैठक में होंगे शामिल

राज्य के युवा मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय सफल दिल्ली दौरे से आज दून लौट रहे है। पहली बार ऐसा होगा कि जब किसी को पीएम नरेंद्र मोदी से समय मांग से अधिक मिला हो ये सफळता धामी को ही मिली है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 घंटा 15 मिनट का समय दिया था। इसमें राज्य की जरूरतों के साथ सीएम ने भविष्य की योजनाओं का खाका पीएम के समक्ष पेश किया। इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्रियो के साथ मुलाकात करते हुये राज्य हित मे अपने एजेंडें को पेश किया है।पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ साथ आज से वो उत्तराखंड राज्य में पार्टी के एजेंडें को धार देने में शाम चार बजे से प्रदेश भाजपा मुख्यालय़ में होने वाली बैठक मे शिरकत करेंगें। सीएम आज दोपहर 12 30 बजे अफसरों के साथ वापस लौट रहे है। सीएम के साथ मुख्य सचिव एसएस संधु,अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन,अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार,सचिव शैलेश बगोली भी आज ही वापस लौट रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed