Sun. Dec 7th, 2025

नेहा शर्मा ने बहन आयशा के साथ दिया ऐसा पोज कि लोग हो गए कन्फ्यूज, बोले- गोरियां उलझ गईं

मुंबई । बॉलीवुड ऐक्ट्रेस नेहा शर्मा की बहन आयशा इन दिनों अपने फोटोशूट्स के लिए चर्चा में हैं। लेटेस्ट फोटोज में दोनों बहनें साथ में नजर आ रही हैं। तस्वीर में नेहा और आएशा काफी प्यारी दिख रही हैं लेकिन उनके पोज को लेकर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं। नेहा और आयशा ने अपने पैर इस तरह से एक-दूसर में फंसाए हैं कि ये गैस करना मुश्किल है कि कौन सा पैर किसका है। लोग उनके पोज को लेकर कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।

लोगों ने किए कॉमेंट्स

नेहा ने तस्वीर के साथ लिखा है, अपनी खूबसूरती पर सवाल उठाए बिना दूसरी की ब्यूटी की भी तारीफ करें। प्रेरणा लें। आयशा और नेहा की तस्वीर की कई लोगों ने तारीफ की है। वहीं उनके पोज पर एक फॉलोअर ने लिखा है, गोरिया उलझ गई? एक और यूजर ने लिखा है, ये तो फंस गईं। वहीं एक का कॉमेंट है, कौन, किसमें टांग अड़ा रहा है।

फोटोशूट पर किया ट्रोल

आयशा शर्मा ने रीसेंटली अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी एक तस्वीर है जिसमें वह सिर्फ शर्ट पहने दिख रही हैं। लोगों ने उनकी इस फोटो पर ट्रोल किया है। कई लोगों ने इस फोटो पर नेगेटिव कॉमेंट किए हैं। दरअसल आयशा फोटो में वाइट शर्ट और सॉक्स पहने दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने पैंट्स नहीं पहने हैं। आयशा ने नेहा शर्मा के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed