Sun. Sep 20th, 2026

ऋषिकेश ग्राम पंचायत हरिपुर कला के क्षेत्रवासियों के एक शिष्टमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट कर क्षेत्र में कृषकों को खाता खतौनी उपलब्ध कराये जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ऋषिकेश 14 जुलाई। (UK) विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज ग्राम पंचायत हरिपुर कला के क्षेत्रवासियों के एक शिष्टमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट कर क्षेत्र में कृषकों को खाता खतौनी उपलब्ध कराये जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे हरिपुर कला के पूर्व ग्राम प्रधान सतेंद्र धमांदा ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत किया कि हरिपुर कला में कंप्यूटरीकृत खतौनी पर रोक लगाई गई है जिस कारण किसी भी प्रकार की खतौनी कृषकों व ग्रामीणों को उपलब्ध ना होने से ग्रामीणों को आवास लोन, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र खाता खतौनी की उपलब्धता नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।इस अवसर पर शिष्टमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को खाता खतौनी उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर ही जिलाधिकारी देहरादून को फोन पर निर्देशित करते हुए कहा कि हरिपुर कला के ग्राम वासियों को कंप्यूटरीकृत खतौनी पर लगाई गई रोक शीघ्र ही हटवायी जाए उससे पूर्व 2016 से पूर्व की खतौनी उपलब्ध कराई जाए। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा तत्काल प्रभाव से किए गए समस्या के निदान पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल, शिवानी भट्ट, राजपाल सिंह नेगी, डबल सिंह पवार, सत्य प्रकाश, विनोद भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed