Wed. Jun 10th, 2026

बदला मौसम का मिजाज , अगले 2 दिन मौसम रहेगा खुला

दो दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश के बाद बुधवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। हालांकि गुरुवार सुबह से अधिकतर इलाकों में धूप खिली है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बुधवार को दिनभर रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम काफी सुहाना हो गया।

बुधवार को दून के आसमान में दिनभर काले घने बादल छाए रहने से झमाझमा बारिश की उम्मीद थी, लेकिन कई इलाकों में सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं कई इलाकों में कई घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे मौसम का मिजाज ठंडा होने के साथ सुहावना हो गया।मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। राजधानी दून में गर्जना के साथ एक दो बार बारिश की संभावना है। वहीं अगले दो दिन कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed