Sun. Jul 12th, 2026

आवागमन से जुड़ी 2 अहम खबरें:इंडिगो की अहमदाबाद-जोधपुर फ्लाइट आज से फिर शुरू, सप्ताह में 3 दिन उड़ेगी

जोधपुर से अहमदबाद के बीच इंडिगो की एयरलाइंस का संचालन आज से पुन: शुरू हो रहा है। कुछ समय पूर्व इंडिगो ने यह फ्लाइट शुरू की थी। कोविड की दूसरी लहर में बढ़ते आंकड़ों के कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई। अब यह फ्लाइट पुन: शुरू की जा रही है। शुक्रवार को यह फ्लाइट अहमदाबाद से सुबह 9:45 बजे उड़कर 10:55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से 11:25 बजे उड़कर 12:20 अहमदाबाद पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट संचालित होगी।

दिल्ली व बेंगलुरू के लिए भी आज से फ्लाइट

इसके अलावा इंडिगो की जोधपुर से बेंगलुरू और दिल्ली के लिए भी सप्ताह के सातों दिन नियमित फ्लाइट मिलेगी। फिलहाल दिल्ली के लिए सप्ताह में 4 दिन ही फ्लाइट मिल रही थी। अब दिल्ली के लिए फेरे बढ़ा दिए हैं। इसी तरह जोधपुर से बेंगलुरू के लिए इंडिगो फ्लाइट को कोविड के दौरान गत माह बंद कर दिया था। अब पुन: शुरू की जा रही है। बेंगलुरू के लिए यह फ्लाइट भी 7 दिन उड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *