Mon. Jul 6th, 2026

पहली बार इस जुलाई में हुआ ऐसा:दोपहर तक होती रही बूंदाबांदी; रात में रुक-रुककर फुहारें, तीन डिग्री लुढ़का दिन का तापमान

भोपाल शहर में गुरुवार को मौसम के तेवर बदल गए। दोपहर से रात तक शहर में रिमझिम फुहारें पड़ीं। इस जुलाई में ऐसा मौसम पहली बार हुआ है। शहर में सुबह से घने बादल छाए रहे। दोपहर तक शहर के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी होती रही।

शाम 7 बजे के बाद देर रात तक रिमझिम फुहारों से मौसम ठंडा हो गया। इस कारण तपिश से भी राहत मिली। दिन का तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले इसमें 1.3 डिग्री की गिरावट हुई। घने बादल छाने और फुहारें पड़ने के कारण पारे की चाल भी धीमी थी। सुबह 5:30 से दोपहर 3:30 बजे तक 10 घंटे में तापमान में सिर्फ 4.5 डिग्री का इजाफा हो सका था। रात का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में भी 4.5 डिग्री का ही अंतर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed