Tue. Aug 18th, 2026

कांग्रेस की इस महिला नेत्री ने कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर वाजिब सवाल किया बड़े नेताओं से

उत्तराखंड में इन दिनों एक अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कांग्रेस में हल्ला मचा हुआ है कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इसको लेकर लगातार मुंह बना रहे हैं लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस की महिला नेत्री ने कार्यकारी अध्यक्ष में एक महिला नेत्री को अध्यक्ष बनाने की मांग के साथ कई सवाल कांग्रेस नेताओं के सामने खड़े कर दिए हैं जी हां यह नेत्री हैं परिणीता डोभाल बडोनी उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर महिलाओं को अधिकार देने समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी

उन्होंने लिखा कि” बुरा न मानना ,क्या कार्यकारीअध्यक्ष बनने का अधिकार किसी महिला को नही है , बात करते हो महिलाओं के 30% आरक्षण देने की । क्या आप लोगो की नजर मे कोई महिला नही थी इस पद के योग्य । श्रीमती #सरिताआर्य दीदी , श्रीमती #ममता_राकेश दीदी , श्रीमती #सरोजनी_कैंतुरा दीदी ,श्रीमती #अनुपमा_रावत जीआदि तो थी इस पद के लिए , इनमें से ही बना देते कार्यवाही अध्यक्ष तो हमारा भी मान सम्मान बढ़ जाता। क्या महिलाएं डंडे झंडे उठाने के लिए है या रैलियों की रौनक बढ़ाने के लिए । सबको पता होता है महिलाएं पार्टी के लिए ईमानदारी से दिल से काम करती है।
थोड़ा दुख होता है की महिलाओं को नही पूछते हो ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed