Mon. Jul 6th, 2026

बदला मौसम:देर रात से रिमझिम, अब 24 घंटे में तेज बारिश के आसार

रतलाम जिले का मौसम देर रात से बदल गया। सुबह तक रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर में रुक-रुककर बारिश का दौर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 24 घंटे में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। जिले में तेज बारिश के लिए अभी भी इंतजार हो रहा है। हालांकि शुक्रवार को रिमझिम बारिश के दौर से राहत रही।

बारिश का दौर देर रात से शुरू हो गया था। शहर में सुबह 8.30 बजे तक 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा जावरा में 13 मिमी बारिश हुई। जिले में कुल औसत 4.7 मिमी बारिश रही। सुबह 8.30 बजे के बाद भी बारिश का दौर जारी था। शाम 5.30 बजे तक रतलाम शहर में 2.4 मिमी बारिश हुई। हालांकि शाम को घने बादल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed