Tue. Nov 24th, 2026

JK: बांदीपोरा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए दाे आतंकी, ऑपरेशन जारी

बांदीपोरा : जम्मू कश्मीर (Terrorist) के बांदीपोरा (Bandipora) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी एनकाउंटर (Encounter) में दो आतंकी (Terrorist) मार गिराए गए हैं. हालांकि इन आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. सोकबाबा के जंगल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी जिसके बाद यह एनकाउंटर शुरू हुआ. सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. जैसे ही पुलिस और आर्मी के जवान संदिग्ध जगह पर पहुंचे, यहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. सूत्रों का कहना है कि यहां मौजूद आतंकियों की संख्या की सटीक जानकारी नहीं है. हालांकि दोनों तरफ से फायरिंग जारी है.

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी. अखनूर में सेना ने एक बड़े पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. सुरक्षाबलों को इस ड्रोन के साथ  पांच किलो IED भी मिला था. ड्रोन का वजन लगभग 17 किलो था. मिली जानकारी के मुताबिक इस ड्रोन के कुछ पार्ट चीन और कुछ ताइवान में बने हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed