Thu. Apr 30th, 2026

अमेरिका मे रेतीला तूफान, 20 गाड़ियों के आपस में टकराने से 7 लोगों की मौत

नई दिल्ली । अमेरिका के यूटा में रेतीले तूफान के कारण 20 वाहनों के एक-दूसरे टकराने से रविवार दोपहर को कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। एक समाचार विज्ञप्ति में बताया गया कि कनोश के निकट ‘इंटरस्टेट 15 पर ये हादसे हुए, जिनमें सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *