Thu. Apr 30th, 2026

उपचुनाव:प्रदेश के 8 जिलों की 15 नगरपालिकाओं के 17 वार्डों में मतदान आज

प्रदेश के 8 जिलों की 15 नगरपालिकाओं के 17 वार्डों के लिए 26 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। 28 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। इस उपचुनाव में 43 उम्मीदवार मैदान में हैं। भरतपुर नगरपालिका में उम्मीदवार को निर्विरोध चुन लिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव चित्रा गुप्ता ने बताया कि इस उपचुनाव में 60 उम्मीदवारों ने 67 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। संवीक्षा और नाम वापसी के बाद 43 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला रविवार को मतदाता करेंगे। उन्होंने बताया कि चूरू के रतन नगर और हनुमानगढ़ की भादरा नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए 5 अगस्त को चुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *