Thu. Nov 26th, 2026

केन्द्रीय कर्मचारियों को एक और तोहफा, डीए के साथ एचआरए भी बढ़ा

दिल्ली। कोरोना के कारण आर्थिक संकट से घिरी केन्द्र व राज्य सरकारें तीसरी लहर की आशंकाओं के बाद भी कर्मचारियों के लिए लगातार घोषणाएं कर रही हैं। केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में कर्मचारियों को डीए 17 से 28 फीसदी बढ़ाए जाने के बाद अब गृह भाड़ा भत्ता भी बढ़ा दिया है। कर्मचारियों को नया एचआरए एक जुलाई से लागू होगा। केन्द्र सरकार के अनुसार अब कर्मचारियों को उनके शहर के मुताबिक 27, 18 व 9 प्रतिशत के हिसाब से एचआरए मिलेगा। इससे पहले कर्मचारियों को 24, 16 तथा 8 फीसदी के हिसाब से एचआरए मिल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed