Fri. Jul 31st, 2026

मंत्री के लिखित आश्वासन के बाद ऊर्जा कर्मियों की हड़ताल स्थगित, बोले एक माह में नहीं हुई मांगे पूरी तो फिर होगी हड़ताल

देहरादून। प्रदेश ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से वार्ता के बाद ऊर्जा कर्मियों की हड़ताल वापस ले ली है। कुछ मांगों पर सहमति बनी, लेकिन कुछ मांगें शासन स्तर से होनी है उसके लिए मंत्री ने एक माह का समय मांगा है। मंत्री के आश्वासन के बाद शाम को कर्मचारी नेताओं ने एक माह के लिए आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है।

लेकिन इसके बाद भी कर्मचारी ऊर्जा भवन पर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। हड़ताली कर्मचारियों ने लिखित समझौता न करने तक हड़ताल पर डटे रहने पर रहे। रात करीब 9 बजे लिखित समझौता पत्र मिलने पर कर्मचारी राजी हुए। समझौता पत्र में तीनों निगमों के प्रबन्ध  निदेशक और निदेशक मानव एचआर के हस्ताक्षर हैं। इसके बाद भी कर्मचारियों सरकार और निगम प्रबंधनों को चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर हड़ताल पर जाने से पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed