Thu. Apr 30th, 2026

मौसम के मिजाज में नरमी:बादलों की वजह से शहर में लगा गर्मी पर ब्रेक

सागर बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण शहर के मौसम में हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इस कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं। शहर में दो दिनों से दिन का तापमान 25 डिग्री के बीच स्थिर है। वहीं दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच गर्मी अपना असर नहीं दिखा पा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक सप्ताह अभी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मंगलवार को एक बार फिर दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। बीच-बीच में पानी की फुहारनुमा बारिश भी हुई। जिसका असर ज्यादा देर नहीं रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। वह सामान्य रहा। सुबह की आर्द्रता 98 फीसदी और शाम की आर्द्रता 90 फीसदी रही। जिले में अब तक 419 मिमी बारिश, हुई है। वहीं केसली में सबसे ज्यादा दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *