Sun. Sep 27th, 2026

बनबसा बॉर्डर पर भारतीय व्यापारियो को मिली बड़ी राहत,बिना कोरोना रिपोर्ट जा सकेंगे नेपाल

बनबसा(चम्पावत)- उत्तराखण्ड के बनबसा बॉर्डर से कंचनपुर जिले में प्रवेश करने वाले भारतीय व्यापारियो को नेपाल के कंचनपुर जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है।अब भारतीय व्यापारी नेपाल मेरा कोरोना रिपोर्ट के प्रवेश करेंगे।उन्हें केवल बॉर्डर पर वेक्सिनेशन कार्ड दिखाकर ही प्रवेश मिल जाएगा।

गौरतलब है कोरोना संक्रमण की वजह से नेपाल सीमाएं बंद होने की वजह से कोरोना की मार झेल रहे भारतीय व्यापारियो को अब राहत मिली है।हालांकि कुछ समय पहले अनिवार्य कोरोना रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय व्यापारियो को नेपाल जाने की इजाजत मिली थी।लेकिन नेपाल बॉर्डर पर कड़ाई की वजह से व्यापारियो को खासी परेशानी उठानी पड़ती थी।वही भारतीय व्यापारियो को आ रही परेशानियो के मद्देनजर भारत व नेपाल प्रशासन के मध्य सोमवार को बैठक का आयोजन हुआ था।जिसमे भारतीय व्यापारियों ने नेपाल प्रशासन के समक्ष बॉर्डर आवागमन परेशानी का मुद्दा उठाया था।जिस पर नेपाल के कंचनपुर प्रशासन ने भारतीय व्यापारियो को अनिवार्य कोरोना रिपोर्ट की बाध्यता खत्म कर केवल वेक्सिनेशन कार्ड के आधार पर नेपाल में प्रवेश के आदेश जारी कर दिए है।नेपाल प्रशासन के आदेश के बाद भारतीय व्यापारियो को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *