Sun. Nov 22nd, 2026

इनकम के लिए रोडवेज बसों की निलामी शुरू, आय से सुधारी जाएगी निगम की सेहत

हल्द्वानी : रोडवेज ने कंडम बसों की नीलामी शुरू कर दी है। रूट पर चलने में अक्षम इन बसों को बेचकर हासिल होने वाले पैसों से निगम की स्थिति सुधारी जाएगी। हर डिपो में पहले ही आदेश जारी कर कंडम बसों का आंकड़ा मांगा गया था। मुख्यालय स्तर से टेंडर होने के बाद गौलापार में ठेकेदार द्वारा इन बसों रखा जा रहा है। एक साथ देने की बजाय निगम टुकड़ों में बस दे रहा है। ताकि पैसे भी मिलते रहे। फिलहाल रोडवेज की सौ बसों की नीलामी होनी है।

उत्तराखंड परिवहन निगम में पहाड़ और मैदानी मार्ग पर चलने वाली बसों का किमी दायरा अलग होता है। पहाड़ पर अवधि पूरी करने वाली गाडिय़ों को कुछ समय तक मैदान में भी चलाया जाता है। हालांकि, यह अधिकांश लोकल रूट होते हैं। वहीं, अवधि पूरी होने पर बसों को डिपो में खड़ा कर दिया जाता है। सौ बसों से कम होने पर ज्यादातर नीलामी नहीं की जाती है। वहीं, हाल में निगम ने नीलामी को लेकर आदेश जारी किया था। अब यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

अप्रैल का वेतन मिलने से राहत

रोडवेज के छह हजार नियमित, संविदा व विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन मिलने से बड़ी राहत मिली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैबिनेट बैठक में बजट की घोषणा की गई थी। हालांकि, एक दिन बाद फिर से तीन माह का वेतन पेंडिंग हो जाएगा। हालांकि, कर्मचारियों को उम्मीद है कि अगस्त 15 से पहले मुख्यालय द्वारा एक माह का वेतन और रिलीज किया जाएगा। कोरोना की वजह से रोडवेज कर्मचारी भी आर्थिक संकट से गुजर रहे थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *