Thu. Jun 11th, 2026

कर्मचारी संघ के चुनाव:राजस्थान हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय में हुए चुनाव में वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में आज राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ की शाखा मुख्यालय के द्विवार्षिक चुनाव हुए। इसमें संघ के प्रांतीय पदाधिकारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक आर.सी. बुढानिया, मोहन सिंह और दारा सिंह ने सत्यप्रकाश वर्मा को शाखा अध्यक्ष (मुख्यालय) पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

इस निर्वाचन के बाद हाउसिंग बोर्ड कमीश्नर पवन अरोड़ा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह रमाणा, कार्यकारी अध्यक्ष दशरथ कुमार, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद, महासचिव प्रदीप शर्मा, संयुक्त सचिव पंकज शर्मा, संघ में सदस्य गोविंद नाटाणी, समन्वयक सचिव रमेश चन्द शर्मा, कार्यालय सचिव मनुज ठाकुर और महिला सचिव सरोज जैन भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed