Wed. Nov 18th, 2026

उत्‍तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय लोकदल पार्टी

देहरादून। उत्‍तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय लोकदल पार्टी। यह चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। गुरुवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड प्रभारी ब्रह्म सिंह बालियान ने राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमे पांच उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, पांच महासचिव व तीन सचिव बनाए गए है।

इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों की भी घोषणा की गई है। जल्द ही बचे हुए जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। ब्रह्म सिंह बालियान ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में किसानों की मूलभूत सुविधाओं दिलाने के लिए उनकी आवाज बनेगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल लखेड़ा, काजी चांद आदि मौजूद रहे।

विस चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगा उक्रांद: ऐरी

प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) भी तैयारी में जुट गया है। केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी का कहना है कि आगामी विस चुनाव में दल पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा। इससे पहले संगठन को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता में ऐरी ने बताया कि सभी जनपद इकाइयों के जिला सम्मेलन 30 अगस्त तक कराए जाएंगे। जिसके लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं 95 ब्लाक में ब्लाक इकाइयों का गठन भी 15 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सख्त भू-कानून लागू किया जाना चाहिए। इस मामले को लेकर दल का संघर्ष जारी रहेगा। भू-कानून को लेकर 12 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 23 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार, बीडी रतूड़ी, हरीश पाठक, एपी जुयाल, सुनील ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *