Mon. Nov 23rd, 2026

अपने बयान पर अब सीएम की सफाई आई सामने

पिछले दिनों तीलू रौतेली सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था जिसमें वह पूर्व मुख्यमंत्रियों को घोषणा वीर बता रहे थे हालांकि बयान में मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेताओं पर सवाल खड़े कर रहे थे लेकिन उनके द्वारा एक शब्द से पूरे बयान का मतलब पलट गया और लोगों ने यह भी आरोप लगाए कि मुख्यमंत्री बीजेपी सरकार के पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं ऐसे में अब मुख्यमंत्री की सफाई सामने आई है जिसमें वह साफ तौर पर कह रहे हैं कि 2012 से 2017 के बीच में जो सरकार थी, उस सरकार में कई हजारों घोषणाएं हुईं और पूरी सैकड़ों भी नहीं हुईं। 2017 में जब हमारी सरकार आई तो हमने कहा हम जितनी भी घोषणा करेंगे उसे धरातल पर उतारेंगे। जिनका हम शिलान्यास करेंगे उसका लोकार्पण भी करेंगे-  Pushkar Singh Dhami  मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *