Thu. Jun 11th, 2026

मौसम के हाल:सामान्य से 1 डिग्री ऊपर निकला पारा, अगले चार दिन ऐसा ही रहेगा माैसम

मानसून का असर कमजाेर पड़ते ही गर्मी ने एक बार फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उदयपुर में पिछले पांच दिन से अधिकतम तापमान 31 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। जाे कि सामान्य से एक डिग्री तक अधिक है। बढ़ते तापमान के बीच उमस ने लाेगाें की बेचैनी बढ़ा दी है। विभाग ने अगले चार दिन तक ऐसा ही माैसम रहने का अनुमान लगाया है। गुरुवार काे शहर और जिले में पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे। विभाग के अनुसार गुरुवार काे दिन का पारा 31.4 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहा।

आठ अगस्त से अधिकतम तापमान 31 डिग्री से ऊपर बना हुआ हैं। इसके चलते गर्मी और उमस का असर भी तेज हाेने लगा है। बारिश का क्रम टूटने से किसानाें काे फसलों की चिंता सताने लगी है। मानसून के दाैरान लगाए गए पाैधे भी मुरझाने लगे हैं। जलसंसाधन विभाग के अनुसार बीती रात मेवाड़ में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में 2 मिलीमीटर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed