Mon. Jul 13th, 2026

मौसम अपडेट:सूखा बीत रहा है सावन, तापमान 36.5 डिग्री पहुंचा

सीकर इस बार सावन का महीना सूखा ही बीत रहा है। सावन के अंतिम साेमवार को जिले में बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। सावन की अगवानी तो अच्छी तरह से हुई, लेकिन विदाई के समय झमाझम बारिश तो दूर रिमझिम तक नहीं हो रही है। लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है कि आने वाले तीन से चार दिनों के भीतर जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री तक पहुंच गया है वहीं रात का तापमान 23.5 डिग्री पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *