Thu. Jun 25th, 2026

उत्तराखंड में एक से पांच कक्षा तक के स्कूलों को खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

राज्य में एक से पांच कक्षा तक के स्कूलों को खोले जाने पर सरकार का भी मंथन चल रहा है। हालांकि अब यह लगभग तय है कि सरकार अभी पहली से पांचवी क्लास को खोलने की कोई अनुमति नहीं देने जा रही है आपको बता दे कि प्राइवेट स्कूल से जुड़े कई प्रबंधकों की मांग है कि तमाम कक्षाओं को खोल दिया जाए लेकिन सरकार अभी इसके पक्ष में नजर नहीं आ रही है।दरअसल कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए शिक्षा मंत्री खुद भी गंभीर दिखाई दे रहे हैं ।। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभी स्कूल खोले जाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है ।। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार से जारी गाइडलाइन के बाद ही राज्य का शिक्षा विभाग स्कूल खोले जाने को लेकर कोई आदेश जारी कर सकेगा ।। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से अभी तक पहली से पांचवी कक्षा की स्कूलों को खोले जाने का कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुए जिससे राज्य के पहली से पांचवी कक्षा के स्कूल अभी नहीं खुल सकेंगे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed