Wed. Jul 29th, 2026

पंजाब से हिमाचल घूमने आए युवक ने ब्यास नदी में लगाई छलांग

जिला में पंजाब से घूमने आए पांच युवकों में से एक ने कालेश्वर में ब्यास नदी में छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस प्रशासन ने युवक को ढूंढने का प्रयास किया परंतु पानी का बहाव इतना तेज था कि युवक लापता हो गया। अभी तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है।

युवक की शिनाख्त साहिल उर्फ बबलू (30) पुत्र राकेश पंडी निवासी फगवाड़ा पंजाब के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिल अपने 5 दोस्तों के साथ कालेश्वर में व्यास नदी के किनारे शराब पी रहा था कि अचानक ही उसने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगाता देख इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई।

पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। रक्कड़ पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगाई थी। पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed