Tue. Sep 29th, 2026

मौसम अपडेट:उमस के साथ 36.5 डिग्री रहा तापमान

सीकर लगातार दूसरे दिन रविवार काे भी बादलाें के दबाव में माैसम के मिजाज दिनभर बदले रहे। सुबह से ही बादल छाए रहने से धूप-छांव की स्थिति रही। हवा का दबाव कम हाेने से लोग उमस से परेशान रहे। इधर, दूसरे दिन भी फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर पारा यथावत बना रहा। केंद्र की माैसम रिपाेर्ट के अनुसार रविवार काे अधिकतम तापमान 36.5 व न्यूनतम 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम विभाग ने फिलहाल सितंबर के पहले सप्ताह में माैसम का मिजाज बदले रहने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *