Mon. Jul 13th, 2026

अब राजस्थान में होगा ग्रामीण ओलिंपिक:खिलाड़ियों को तराशने के लिए 14 नवंबर से शुरू होगा आयोजन ,मोबाइल ऐप से होगा खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

जयपुर ओलिंपिक और पैरालिंपिक के बाद अब राजस्थान में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण ओलिंपिक का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर से शुरू होने वाले ग्रामीण ओलिंपिक में राजस्थान के 50 हजार गांव और पंचायत के 20 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए सरकार ने राजस्थान ग्रामीण ओलिंपिक खेल ऐप भी लांच किया गया है।

खेल मंत्री अशोक चांदना ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में छिपी खिलाड़ियों की प्रतिभा को तलाशने के लिए ग्रामीण ओलिंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बिना किसी उम्र के बंधन के हर आयु वर्ग का व्यक्ति शामिल हो सकता है। जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को पुरस्कार और सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें अच्छे कोच की मदद से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाएगा।

खेल मंत्री अशोक चांदना ने बताया कि ग्रामीण ओलिंपिक में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए ऐप को डाउनलोड कर मोबाइल नंबर, आधार कार्ड के साथ मूल दस्तावेज भरने होंगे। जिसके बाद खिलाड़ी अपनी श्रेणी भर प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सकेगा। इसमें शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, हॉकी और टेनिस बॉल क्रिकेट का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed