Fri. Jun 12th, 2026

उप नेता प्रतिपक्ष बोले- मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं; बीजेपी विधायक दल की बैठक में बनाई डैमेज कंट्रोल की रणनीति

राजस्थान में बीजेपी ने यह मान लिया है कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मतभेद है। विधानसभा के बाहर उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया के साथ हम सभी एकजुट हैं। पार्टी में कोई कलह नहीं है । मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं है। कोई गुटबाजी पार्टी में नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पारिवारिक कारणों के कारण विधानसभा में आज मौजूद नहीं रहेंगी।

राजस्थान विधानसभा में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई बीजेपी के विधायक मौजूद रहे। इस बैठक में एक ओर बीजेपी विधायक कैलाश मेघवाल की ओर से गिराए गए लैटर बम को लेकर मंथन किया गया। साथ ही सदन में यह मुद्दा उठने पर किस तरह सत्ता पक्ष को जवाब देना है, इसकी रणनीति तैयार की गई। सरकार को दूसरे मुद्दों पर घेरकर इस मुद्दे से ध्यान हटाने पर भी चर्चा की गई। किसानों की कर्ज माफी ,बेरोजगार युवाओं को नौकरियां, बेरोजगारी भत्ता, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति, बिजली संकट जैसे मुद्दों पर भी तैयारी की गई। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पारिवारिक कारणों के चलते बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

22 लाख किसानों की ज़मीन नीलामी की ओर बढ़ रही– राठौड़

विधानसभा के बाहर मीडिया से रूबरू हुए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आज प्रदेश के लाखों किसान ऋण माफी नहीं होने से परेशान हैं। 22 लाख ऐसे किसान हैं ,जिनकी जमीन नीलामी की ओर बढ़ रही है ।हम इन मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरने का करेंगे।

इस तरह की आपाधापी मैंने जीवन में नहीं देखीउप नेता प्रतिपक्ष

विपक्ष की ओर से बीजेपी में कलह के आरोपों पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जब सदन चलेगा, तो सब बात सामने आ जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्हीं के विधायक के कहते हैं कि अगर आपने हमारे कहने से डिप्टी एसपी और थानेदार नहीं लगाए तो हम समर्थन वापस ले लेंगे। इस तरह की आपाधापी मैंने जीवन में नहीं देखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed