Fri. Jun 12th, 2026

ऑस्ट्रेलिया की धमकी, तालिबान ने महिला क्रिकेट पर लगाया बैन तो नहीं खेलेंगे टेस्ट मैच

दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान का राज आने के साथ ही महिलाओं पर अत्याचार शुरू हो गए हैं। तालिबान ने महिलाओं के खेलों में शामिल होने पर रोक लगा दी है। तालिबान के आकाओं का मानना है कि इससे महिलाओं के शरीर की नुमाइश होती है। तालिबान की इस के खिलाफ अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने धमकी दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि जब तक अफगानिस्तान में तालिबान की नई सरकार महिलाओं के क्रिकेट की अनुमति नहीं देती है, तब तक वह अफगानिस्तान की पुरुष टीम के साथ क्रिकेट नहीं खेलेंगे। बता दें, दोनो टीमों के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच यह पहला टेस्ट मैच होगा।

ताजा हालात देखते हुए माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच नहीं होगा। यदि ऐसा होता है तो यह अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए तगड़ा झटका होगा। माना जा रहा है कि तालिबान के विरोध में अन्य देश भी अफगानिस्तान से खेलने के इन्कार कर सकते हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) अपनी पहली महिला राष्ट्रीय टीम को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार था, लेकिन तालिबान के आने के बाद ऐसा संभव नहीं लग रहा है।

हाल ही में काबुल में कार्यवाहक सरकार बनाने वाले तालिबान के आकाओं ने ऐतिहासिक टेस्ट मैच के साथ-साथ आगामी टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए देश की पुरुष क्रिकेट टीम को अपना समर्थन देने की पुष्टि की। साथ ही, जब खेल आयोजनों में भाग लेने की बात आती है, तो उन्होंने कथित तौर पर अफगानिस्तान की महिलाओं की स्वतंत्रता छीन ली है।

मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को एक बयान जारी कर अफगानिस्तान की पुरुष टीम के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच को रद्द करने की चेतावनी दी है। सीए के बयान में कहा गया है, विश्व स्तर पर महिला क्रिकेट के विकास को आगे बढ़ाना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed