Mon. Sep 14th, 2026

बारिश के मौसम में बर्फ:हिमाचल के रोहतांग में और 2 दिन बर्फबारी की आशंका, मनाली-लेह रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद

मनाली हिमाचल के लाहौल-स्पीति में रविवार रात को अचानक बर्फबारी शुरू हो गई। आमतौर पर इस मौसम में सिर्फ ऊंची चोटियों पर ही बर्फबारी होती है, लेकिन इस बार सितंबर की शुरुआत में ही निचले इलाकों में बर्फ पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी बर्फबारी की आशंका जताई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने मनाली-लेह मार्ग पर आवाजाही पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *