Mon. Jul 13th, 2026

इंडोर स्पोर्ट्स हॉल बनेगा; कॉलम्स एवं फुटिंग का कार्य आरंभ, 1.38 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1.38 करोड़ की लागत इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय (SPCGCA) में बन रहे स्पोर्ट्स हॉल के लिए प्रस्तावित भूमि का समतलीकरण करते हुए कॉलम्स और फुटिंग की जा रही है। महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का विस्तार होने से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभाओं को तराशने का मौका मिलेगा।

शुरू हुआ इन्डोर स्पोर्ट्स हॉल निर्माण काम।
शुरू हुआ इन्डोर स्पोर्ट्स हॉल निर्माण काम।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में 27 मीटर गुणा 27 मीटर का एक हॉल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी ऊंचाई 7.5 मीटर होगी। हॉल में समुचित बैठने की व्यवस्था होगा, साथ ही शौचालय बनाया जाएगा। महाविद्यालय हॉल में इन्डोर गेम्स खेले जा सकेंगे। प्रमुख रूप से बैडमिंटन ओर इन्डोर बास्केटबॉल की सुविधाएं खिलाड़ियों को मिलेंगी।

आवश्यकतानुसार महाविद्यालय प्रशासन द्वारा टेबल टेनिस सहित अन्य इन्डोर खेल गतिविधियों का विस्तार किया जाना संभव होगा। महाविद्यालय परिसर में ही खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। उन्हें अपने स्वयं के खेल के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। वे ज्यादा से ज्यादा समय तक खेल का अभ्यास कर सकेंगे। स्पोर्ट्स हॉल के निर्माण के पश्चात खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार की खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed