Mon. Jul 13th, 2026

कैबिनेट बैठक:गहलोत ने 22 को बुलाई कैबिनेट की बैठक, मंत्री परिषद की मीटिंग भी होगी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सीएमआर पर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम 4:00 बजे कैबिनेट की बैठक होगी इसके बाद 4:30 पर मंत्रिपरिषद की भी बैठक बुलाई गई है। गौरतलब है, गहलोत पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य कारणों के चलते लोगों से मिलजुल नहीं रहे थे।

इसी वजह से मंत्रिमंडल फेरबदल का काम भी रुका हुआ है। अब कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने के बाद से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द ही कर लिया जाएगा। हालांकि कैबिनेट की बैठक का एजेंडा क्या होगा यह अभी तक जारी नहीं किया गया है लेकिन संभावना है कि आने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को देखकर भी इस में चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed