Mon. Aug 17th, 2026

बारिश थमने से 2 दिन में 50 बढ़ा दिन का पारा, अब तक 23.6 इंच बारिश

दमोह बारिश थमते ही फिर तापमान में इजाफा होने लगा है, उमस गर्मी बढ़ गई है। दो दिन से बारिश नहीं हो रही है। सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे। फिर दिनभर मौसम खुला रहा, तेज धूप निकली रही, उमस गर्मी से लोग बेचैन रहे। तीन दिन में अधिकतम तापमान 5 डिग्री बढ़ गया। सोमवार को दिन का तापमान 33.5 डिग्री एवं रात का तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को दिन का तापमान 31.6 डिग्री एवं रात का तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को दिन का तापमान 28.5 एवं रात का तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम खुलते ही तापमान बढ़ गया।

पटेरा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बारिश- जिले में इस साल 1 जून से अब तक 599.5 मिमी यानि 23.6 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो अभी तक पिछले वर्ष से 321.4 मिमी यानि 12.6 इंच कम है। इसी अवधि में पिछले वर्ष 920.9 मिमी यानि 36.2 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा पटेरा में 773 मिमी दर्ज की गई है। भू-अभिलेख अधीक्षक वर्षा दुबे ने बताया जिले के दमोह वर्षामापी केंद्र पर 587 मिमी, हटा 756 मिमी, जबेरा में 711.8 मिमी, पथरिया 576 मिमी, तेंदूखेड़ा 400.8 मिमी, बटियागढ़ 392 मिमी तथा पटेरा 773 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक औसत वर्षा 1246.6 मिमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed