Mon. May 4th, 2026

जवाई बांध का गेज पहुंचा 16.40 फीट:रात में बरसे बदरा, मारवाड़ में 47 mm, पाली में 40 mm, बाणियावास, जोगड़ावास, खारड़ा बांध क्षेत्र में भी जमकर बरसे बदरा

पाली। जिले में बरसात का दौर जारी हैं। गुरुवार दिन में व रात में जिले में कई क्षेत्रों में अच्छी बरसात हुई। मानसून की सक्रियता लोगों को राहत देने का काम कर रही हैं। जिले में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक बरसात मारवाड़ जंक्शन तहसील क्षेत्र में 47 mm दर्ज की गई। वही बांध क्षेत्र में सबसे ज्यादा बरसात बाणियावास बांध क्षेत्र में 54 mm दर्ज की गई। जिले के सबसे बड़े जवाई बांध में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक का गेज 16.40 फीट (1037.80 mcft) व सेई बांध का गेज 2.80 मीटर (437.34 mcft) रहा।

कौनसी तहसील में कितनी बरसात
मारवाड़ जं. – 47 mm
पाली – 40 mm
सोजत – 34 mm
रोहट – 17 mm
बाली – 04 mm
देसूरी – 03 mm
रानी – 03 mm

बांधों में बरसात की स्थिति
बाणियावास – 54 mm
जोगड़ावास प्रथम – 50 mm
खारड़ा – 30 mm
सरदारसमंद – 26 mm
मिठड़ी – 23 mm
राजसागर चौपड़ा – 18 mm
हेमावास – 09 mm
सिरियारी – 03 mm
कोट – 01 mm

(बरसात गुरुवार सुबह 8 से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *