Thu. May 7th, 2026

यहाँ पेड़ बचाने की मुहिम में जुटे लोग , यहाँ काटेंगे 2200 पेड़

देहरादून से मसूरी के बीच आवागमन को सुगम करने के लिए जोगीवाला से कुल्हान तक करीब 14 किलोमीटर लंबे डबल लेन मार्ग का चौड़ीकरण कर उसे फोर लेन किया जाना है। इसके लिए मसूरी और देहरादून वन प्रभाग में करीब 2200 पेड़ कटान के लिए चिह्नित किए गए हैं। हालांकि, इस दिशा में कार्य शुरू होने से पहले ही विभिन्न संगठनों ने पेड़ कटान का विरोध शुरू कर दिया है। इसी के तहत रविवार को सिटिजन फार क्लीन एंड ग्रीन दून के नेतृत्व में कई संगठनों ने चिपको आंदोलन शुरू करते हुए पेड़ों से चिपक कर प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में पेड़ों को नहीं कटने दिया जाएगा। रविवार को सहस्रधारा रोड स्थित खलंगा मेमोरियल के पास विभिन्न संगठन सुबह 11 बजे एकत्र हुए। यहां चिपको आंदोलन की तर्ज पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने पेड़ों से चिपक कर प्रदर्शन किया। साथ ही सिस्टम के खिलाफ नारेबाजी की। पेड़ों पर मौली बांधकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *