Thu. Jun 25th, 2026

शतरंग संघ के संयुक्त सचिव बने शर्मा:बीकानेर के रांका बने संघ के अध्यक्ष, चार साल का रहेगा कार्यकारिणी कार्यकाल

नागौर शतरंज संघ के चुनाव शनिवार को हुए। नागौर के विनेश शर्मा संयुक्त सचिव चुने गए। वर्ष 2021 से 2025 तक की अवधि के लिए हुए चुनाव में बीकानेर के महावीर रांका राजस्थान शतरंज संघ के नए अध्यक्ष चुने गए सर्वसम्मति से इनका चुनाव हुआ। अजय गुप्ता भीलवाड़ा कोषाध्यक्ष चुने गए। अशोक भार्गव जयपुर सचिव चुने गए।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए सीकर के गिरिराज शर्मा बीकानेर के अनिल बोडा, दौसा के कृष्ण गोपाल शर्मा भरतपुर के भानु प्रताप सिंह को नियुक्त किया। संयुक्त सचिव पद के लिए पद के लिए नागौर के विनेश शर्मा, संजय बाहेती बूंदी, रविंद्र सिंह सिसोदिया जोधपुर, आशा भार्गव जयपुर, प्रद्युम्न कुमार गौतम, बारां सर्वसम्मति से चुने गए।

राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर रांका को नियुक्त किया। प्रदेशाध्यक्ष महावीर रांका का चार साल कार्यकाल रहेगा। चार उपाध्यक्ष व छह संयुक्त सचिव को नियुक्ति प्रदान की। शेष कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। एसएल हर्ष को चेयरमैन नियुक्त किया है।

हर्ष ने बताया कि अब तक 24 राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिनमें 19 बीकानेर से तथा पांच अन्य जिलों से आयोजित हुई। बीकानेर, जयपुर, उदयपुर व जोधपुर में छह आयोजन भी हो चुके हैं। संयुक्त सचिव विनेश शर्मा ने बताया कि शतरंज खेल को स्कूली खेल में शामिल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed