Thu. Sep 3rd, 2026

रणबीर-आलिया जवाई लेपर्ड हिल्स पहुंचे:आलिया ने यहां रणबीर का जन्मदिन मनाया, शाम को गांव में सफारी के लिए निकलने का प्लान

जयपुर बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मारवाड़-गोड़वाड़ इलाके के जवाई में वैकेशन मना रहे हैं। रविवार को जोधपुर पहुंचने के बाद दोनों सीधे पाली जिले के जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया में पहुंचे। पिछले तीन दिन से दोनों यहीं पर हैं। रणबीर कपूर का आज (28 सितंबर) जन्मदिन है। यह कपल इसे यहां सेलिब्रेट करने आया है।

रणबीर और आलिया रविवार शाम साढ़े चार बजे जोधपुर पहुंचे थे। यहां से वे सीधे जवाई बांध स्थित जवाई रिसॉर्ट पहुंचे। इस क्षेत्र में तेंदुए बहुत हैं। दोनों ने जवाई लेपर्ड एरिया में सफारी की। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम दोनों गांवों में सफारी के लिए निकलेंगे। यहां आसपास के गांवों में ग्रामीण कल्चर से रूबरू होंगे। आज शाम को रणबीर कपूर ने जवाई के एक रिसॉर्ट में बर्थडे पार्टी भी रखी है। बड़े स्तर पर पार्टी को लेकर तैयारी की जा रही है।

जवाई से जाएंगे जोधपुर
रणबीर-आलिया सफारी के बाद सड़क मार्ग से जोधपुर लौटेंगे। यहां आने के बाद उनका मेहरानगढ़ फोर्ट और उम्मेद भवन जाने का प्लान है।

आालिया की मां सोनी राजदान ने भी रणबीर कपूर का फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
आालिया की मां सोनी राजदान ने भी रणबीर कपूर का फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

मारवाड़ में ढूंढ रहे हैं वेडिंग डेस्टिनेशन
यह भी कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर यहां वेडिंग डिस्टिनेशन भी फाइनल करने आए हैं। मारवाड़ क्षेत्र वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए सेलिब्रिटीज को काफी लुभा रहा है। खासतौर पर इसका गोडवाड़ क्षेत्र। यह लेपर्ड देखने का सबसे बेहतर स्थान होने के साथ ही वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहली पसंद बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed