Tue. Nov 24th, 2026

24 करोड़ रुपए स्वीकृत:कोटा-बूंदी में 10 सड़कों के लिए 24 करोड़ रुपए स्वीकृत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में 40 किमी लंबी 10 सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए एसआरएफ (आरआर) मद से 24.25 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।जानकारी के अनुसार कोटा जिले में 3.93 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम बालुपा से संग्रामपुरा तक 5 किमी लंबी सड़क का निर्माण होगा। इसी तरह 1.86 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम छत्रपुरा से हनुमानपुरा से फरेरा गांव तक 1.50 किमी लंबी सड़क, 3.60 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम टांकरवाडा में स्थित गणेश मंदिर से ग्राम बडौद तक 6 किमी लंबी डामर सड़क बनाई जाएगी।

इसी प्रकार 1.85 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम रोलाना से विनोदकलां तक 3 किमी लंबे डामरीकरण कार्य, तथा 1.20 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम चींसा में मेन रोड तक 1 किमी लंबी सड़क का निर्माण होगा।इसी तरह बूंदी जिले में 2.25 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम देहित से भवानीपुरा तक 4.50 किमी लंबी लिंक रोड, 3 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम अन्थडा से ग्राम बडून्दा तक 6 किमी लंबी सड़क, 1.50 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम ठीकरिया चारणान ग्राम पंचायत अन्थडा में स्थित मैन रोड से ग्राम अन्थडा तक 5 किमी लंबी सड़क का मरम्मत व निर्माण कार्य, 3.30 करोड़ रुपए की लागत से 5.50 किमी लंबी ग्राम मायजा से झुंवासा सीनियर हायर सैकण्डरी स्कूल तक सड़क तथा 1.80 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम 3 किमी लंबी कोटाखुर्द को ग्राम पंचायत मुख्यालय गोहाटा से जोड़ने वाली डामर सड़क का निर्माण होगा। इससे ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed