Thu. Sep 3rd, 2026

मानसून:6 को विदाई, जाते-जाते भी बरसेगा

बीकानेर बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ का तंत्र गुजरात तट के आसपास है। गुरुवार काे तीव्र होकर डिप्रेशन के रूप में अरब सागर की खाड़ी में पहुंचने तथा पश्चिम दिशा की ओर पाकिस्तान मकरान तट की तरफ आगे बढ़ने की संभावना है। इसलिए 1 अक्टूबर के आसपास इसके और तीव्र होकर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना बनी हुई है। इस वजह से एक और दाे अक्टूबर बीकानेर में बारिश हाेने के आसार है।

चार अक्टूबर से आसमान साफ हाेना शुरू हाेगा और उसके बाद मानसून की विदाई शुरू हाे जाएगी। बीकानेर के साथ जाेधपुर में भी हल्की से मध्यम बारिश हाेने के आसार है। हालांकि गुरुवार काे सुबह से आसमान साफ था। शाम काे अचानक तेज हवा चली। बादल घिरे। बादल गरजे भी लेकिन बिना बरसे चले गए। इस बीच अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed