Fri. May 8th, 2026

आधी रात की बारिश से रांची में गिरा पारा:झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार, 5 अक्टूबर के बाद राज्य में सामान्य हो सकता है मौसम

रांची में रविवार आधी रात को जमकर बारिश हुई। करीब 11.45 बजे तेज गर्जन के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। लगभग 2-3 घंटे तक बारिश हुई । मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले 2 बारिश होने के आसार हैं। उत्तर-पूर्वी, दक्षिण और मध्य हिस्से में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

रविवार को सबसे ज्यादा जमशेदपुर में 105 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार, 5 अक्टूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर सामान्य बारिश हो सकती है। 6 और 7 अक्टूबर को राज्य में वज्रपात की भी चेतावनी है। अगले दो तक रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री के बीच रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 23.3 डिग्री रहा।

उत्तर प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र का पड़ रहा है असर
राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि एक कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है। इसका प्रसार बिहार और आसापास के इलाकों में है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिल रहा है। वहीं छह अक्टूबर से राज्य से मानसून की विदाई के लिए परिस्थिति बेहतर बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *