Mon. Nov 23rd, 2026

वेदर अपडेट:प्रदेश में 6 से मानसून वापसी, सीजन में सामान्य से 17% अधिक बरसात

जयपुर प्रदेश में रविवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अब मानसून के विदा होने के अनुकूल परिस्थितियां बनती जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब 6 अक्टूबर से जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों से मानसून के विदा होने की शुरुआत हो जाएगी। वहीं प्रदेश में 30 सितंबर को मानसून सीजन खत्म हो गया। अब अक्टूबर की बारिश मानसून के बाद की बारिश में गिनी जाएगी। इस बार मानसून सीजन में 485.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 17% अधिक है।

  • बारिश के आंकड़े मिमी में। माैसम विभाग के अनुसार।
  • जून, जुलाई, अगस्त में अधिक बारिश नहीं हुई। सितंबर के एक माह में ही सीजन का कोटा पूरा हुआ। यह 2019 के बाद से सबसे अच्छा मानसून साबित हुआ। हालांकि इस बार बांधों में आवक अधिक नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *