Tue. Sep 1st, 2026

अल्‍पसंख्‍यक छात्रवृत्ति:शत-प्रतिशत केवाईसी के लिए विशेष शिविर लगाया

चूरू कलेक्टर सांवरमल वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय चूरू व तारानगर की ओर से पंचायत समिति सभागार चूरू व तारानगर में एनएसपी पोर्टल पर जिले में स्थित सभी राजकीय व निजी शिक्षण संस्थाओं का शत-प्रतिशत केवाईसी रजिस्ट्रेशन करवाने के उद्देश्य से विशेष शिविर लगाया गया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. गफ्फार अली ने बताया कि जिले में एनएसपी पोर्टल पर मात्र 37 प्रतिशत ही रजिस्ट्रेशन के आकंड़ों को ध्यान में रखते हुए 12 अक्टूबर से पहले शत- प्रतिशत राजकीय व निजी शिक्षण संस्थाओं को एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी रजिस्ट्रेशन व आधार सत्यापन करवाना जरूरी है। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना का अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंं। सीबीईओ खालिद तुगलक, एसीबीईओ डॉ. अशोक जांगिड, सद्दाम हुसैन, कैलाश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed