Thu. May 7th, 2026

कैम्प आयोजित:नगर परिषद कार्यालय में लगेंगे शहर के सभी वार्डों के लिए शिविर

जैसलमेर प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के अंतर्गत जैसलमेर शहर के वार्डों के लिए सभी शिविर अब नगर परिषद कार्यालय में ही आयोजित होंगे। नगर परिषद आयुक्त सुनीता चौधरी ने बताया कि संशोधित शिविर कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को वार्ड संख्या 6 के लिए, सोमवार को वार्ड संख्या 7 के लिए, मंगलवार को वार्ड संख्या 8 के लिए कार्यालय नगर परिषद जैसलमेर में कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार 20 अक्टूबर को वार्ड संख्या 9, 21 अक्टूबर को वार्ड संख्या 10, 22 अक्टूबर को वार्ड संख्या 11, 25 अक्टूबर को वार्ड संख्या 12 में, 26 अक्टूबर को वार्ड संख्या 13 में, 27 अक्टूबर को वार्ड संख्या 14 तथा 28 अक्टूबर को वार्ड संख्या 15 के लिए एवं 29 अक्टूबर को वार्ड संख्या 16 के लिए नगर परिषद कार्यालय में प्रशासन शहरों के संग अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर आयोजित हांेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *