Sat. Jun 27th, 2026

वेदर अपडेट:मानसून की विदाई शुरू; आसमान साफ होते ही एक डिग्री बढ़ा पारा

बीकानेर मानसून की विदाई शुरू हाे गई। बुधवार काे दिनभर बादलाें की हलचल रही। छह अक्टूबर से मौसम विभाग ने मानसून की विदाई बताई थी। छह अक्टूबर को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ी। तीन दिनाें के भीतर बीकानेर से पूरी तरह मानसून विदा हाे जाएगा।

इस बीच बुधवार काे बादलाें के बीच से निकली तीखी धूप ने वापस गर्मी का अहसास कराया। तापमान भी 24 घंटे में एक डिग्री बढ़ा। आसमान साफ हाेने से दिन में गर्मी हाेगी लेकिन रात में ठंडक होने लगेगी। इस बीच बुधवार काे अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम 26.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed