Thu. Sep 3rd, 2026

निजी स्कूल में फ्री एजुकेशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज से

सुजानगढ़ प्रदेश  के निजी स्कूल में 25 प्रतिशत सीट्स पर इकॉनोमिक वीकर स्टूडेंट्स को एडमिशन देने के लिए प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं। 11 अक्टूबर से इसके लिए फार्म फिलिंग शुरू होगा और 28 नवंबर तक प्रक्रिया चलेगी। शिक्षा विभाग ने राज्य के महात्मा गांधी स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया पूरा करने के बाद निजी स्कूल में प्रवेश शुरू किया है।

सीबीईओ कुलदीप व्यास ने बताया कि 11 से 24 अक्टूबर तक पेरेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे। 27 अक्टूबर को लॉटरी निकलेगी। इसी आधार पर 28 अक्टूबर तक स्कूल संबंधित स्कूल में रिपोर्टिंग करेंगे। 3 नवंबर तक रिपोर्टिंग की जा सकेगी। फार्म की जांच 9 नवंबर तक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed