Mon. Jun 29th, 2026

गर्मी ने किया बेहाल:धूप में तल्खी से गर्मी ने किया बेहाल, 37 डिग्री रहा पारा

बारां जिले से मानसून की वापसी के बाद धूप में तेजी से वातावरण में गर्मी और उमस का असर बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। माैसम में आए बदलाव से आमजन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश अब ‘अक्टूबर हीट’ की चपेट में है। सूरज और धरती के बीच बादल नहीं होने से ऐसा हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार नहीं है। हालांकि ये हवा के रुख पर भी निर्भर करेगा कि आगामी दिनाें में तापमान कम हाेगा या बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed